बभनजोत। गाजीपुर के प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली
अशफाक आलम गौरा चौकी।
बभनजोत गोंडा। सरकार के स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जिले भर में स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली जा रही है रैली के द्वारा यह है ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलआ जाए इसके लिए यह रैली ग्राम पंचायत स्तर पर निकाली जा रही है
शिक्षा क्षेत्र बभनजोत अंतर्गत ग्राम पंचायत गाजीपुर में स्कूल चलो रैली प्रधानाध्यापक सरवर जहां की अगुवाई में निकाली गई जिसमें स्कूल की सभी छात्र छात्राओं द्वारा गांव में गली में मोहल्लों में स्कूल चलो रैली से जागरूकता फैलाई गई इस अवसर पर कई जगह भ्रमण करते हुए बच्चों ने यह संकल्प भी लिया की आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे ,एक भी बच्चा छोटा संकल्प हमारा टूटा, शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे , मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखवाओ, सहित अन्य नारा भी लगाया गया

इस अवसर पर सहायक अध्यापक विजय कुमार गुप्ता, मोहम्मद सुफियान खान शिक्षामित्र कादिर हुसैन ,साफिया बानो, आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी साथ में मौजूद रही

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 