बभनजोत। शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों व पुलिस के जवानों ने आग पर पाया काबू
अकबर अली बभनजोत।
बभनजोत गोंडा। विकासखंड बभनजोत के ग्राम पंचायत इस्लामपुर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई । तेज हवा होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । देखते ही देखते ग्रामवासी खेत में पहुंच गए और सूचना मिलते ही गौरा चौकी पुलिस के जवान राममिलन,केपी सिंह,पंकज यादव,धीरेंद्र कुमार,सुभाष यादव,और स्टाफ मौके पर पहुंचकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया । ग्रामीणों ने नल से बाल्टी में पानी लेकर मौके पर पहुंच गए । पुलिस की कड़ी मशक्कत से क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ ना ही कोई हताहत हुआ । पुलिस वालों ने बिना अपनी जान की परवाह किए हुए आग को काबू पाने में लग गए ।

अगर समय से पुलिसवाले नहीं पहुंचते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था , क्योंकि अभी भी खेत में बहुत सारे किसानों के पक्की गेहूं की फसल खेत में लगे हैं । आपको बताते चलें कि यहां से अग्निशमन केंद्र लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है । क्षेत्र में अग्निशमन ना होने से क्षेत्रवासियों को आग लगने से काफी दिक्कत होती है । जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती है तब तक आग विकराल रूप धारण कर लेती है । ग्रामीणों और पुलिस की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया है। जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है, वहीं क्षेत्र के किसानों ने गौरा पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों का जताया आभार


बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 