मनकापुर: कलश यात्रा में अबीर पडने पर महिला पुलिस ने लड़की की कर दी पिटाई, एसपी ने किया निलम्बित
गोण्डा। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बक्सरा गांव मे एक कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा मे लगी महिला कांस्टेबल के ऊपर अबीर पडने से नाराज आरक्षी ने एक लडकी की पिटाई कर दी थी जिसका वीडिओ शोसल मीडिया पर वायरल होते ही एसपी ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए आरोपी को तत्काल निलम्बित कर प्रभारी को पीड़िता महिला से मिलकर खेद व्यक्त करने का निर्देश दिए है।

मीडिया ग्रुप में एक वीडियो जिसमें एक महिला आरक्षी द्वारा कलश यात्रा के दौरान एक महिला से अभद्रता करने की बात प्रकाश में आई है। जिस के संबंध में क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा महिला आरक्षी पूनम रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एवं प्रभारी निरीक्षक मनकापुर को निर्देशित किया गया है कि वह संबंधित महिला से मिलकर खेद व्यक्त करें एवं जन सामान्य को यह विश्वास दिलाएं की गोंडा पुलिस सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा के प्रति सदैव कटिबद्ध रहकर जनता के प्रति विनम्र/ मधुर व्यवहार के प्रति प्रतिबद्ध है।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 