खोड़ारे : एक साल बाद 5 साल की मासूम बच्ची का कब्र खोदकर निकाला गया शव, हत्या का केस
एक साल पूर्व तालाब में मिला था मासूम का शव , न्यायालय ने शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया
खोड़ारे गोंडा । खोड़ारे थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर एक साल बाद पांच वर्षीया मासूम बच्ची का शव कब्र खोदकर निकाला गया । उसका शव कंकाल में तब्दील हो गया था । पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है । खोड़ारे थाना क्षेत्र के झिल्लू डीह दौलतपुर ग्रंट निवासी रामनरेश की पांच वर्षीया बेटी काजल का शव गांव में स्थित तालाब में एक वर्ष पूर्व मिला था । गांव वालों के कहने पर शव बिना पोस्टमॉर्टम कराए दफना दिया गया था । बाद में उसकी हत्या करने की बात सामने आई । बच्ची की मां इंद्रावती ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी । इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया था । इंद्रावती ने बताया कि उस समय गांव वालों के दबाव में शव को दफना दिया गया था । बच्ची की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के कुछ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी । पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । बालिका की मां ने न्यायालय में वाद दायर किया ।

न्यायालय ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के आदेश के साथ ही कब्र को खोदवाकर शव का पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया था । मामले में इंद्रावती का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से रंजिश के चलते उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई थी । बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस टीम ने पहुंचकर कब्र खोदवाकर शव को निकलवाया । शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया । थानाध्यक्ष खोड़ारे महेन्द्र सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर लिया गया , तफ्तीश शुरू कर दी गई है ।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 