बभनजोत। मनकापुर एसडीएम ने राशन गोदाम का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
अकबर अली बभनजोत।
बभनजोत गोंडा :उप जिला अधिकारी मनकापुर ने बभनजोत राशन गोदाम का किया औचक निरीक्षण दिए संबंधित अधिकारी को साफ सफाई रखने सहित कोटेदार के बैठने व पानी पीने की व्यवस्था से संबंधित आदेश ।
आपको बताते चलें कि शनिवार को दोपहर को उप जिला अधिकारी मनकापुर कीर्ति प्रकाश भारती ने विकासखंड बभनजोत के बुक्कन पुर में स्थित राशन गोदाम में आकर किया औचक औचक निरीक्षण में किसी प्रकार की कमियां नहीं पाई गई केवल जहां बोरियां रखी थी वहां सफाई नहीं था और बोरिया चूहों के द्वारा काटी गई थी तथा स्वयं उन्होंने डिजिटल कांटे से बोरियों का वजन भी चेक किया क्या तो बोरियों का वजन सही मिला साफ सफाई ना होने के कारण उप जिला अधिकारी मनकापुर ने गोदाम प्रभारी को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश देते हुए कहा की गोदाम की साफ-सफाई रखें तथा कीटनाशक दवाइयों का इस्तेमाल जहां बोरियां रखी जाती हैं वहां करें ताकि बोरिया सुरक्षित रहें साथ ही साथ कहा की कोटेदार की बैठने की व्यवस्था व पीने का पेयजल की समुचित व्यवस्था करवाएं ताकि यहां आने जाने वाले कोटेदार को किसी भी प्रकार की समस्या ना होने पाए ।इस बावत उपजिलाधिकारी मनकापुर ने बताया कि हमारे द्वारा गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया उसमे सब सही मिला केवल गोदाम मे साफ सफाई न होने के कारण गंदगी गोदाम मे रखी बोरिया चूहों द्वारा कटी मिली जिसके संबंध मे गोदाम प्रभारी गोदाम मे साफ सफाई रखने व गोदाम मे कोटेदार लोगो को बैठने व पीने के लिए पेय जल कि समुचित व्यवस्था कराने के लिए आदेशित किया गया है


गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 