इटावा: गोदाम में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर राख
गोदाम में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर राख
इटावा शहर थाना कोतवाली इलाके के तहत रोडवेज वर्कशॉप के समीप कटरा पुर्दल खां में अचानक एक गोदाम में आग लगने से हड़कम्प मच रही गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर जब तक आग पर काबू पाया तब तक हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
जानकारी के मुताबिक बबलू पुत्र जलीस का मकान और गोदाम रोडवेज वर्कशॉप के समीप कटरा पुर्दल खां में है, गोदाम में अचानक आग लग गई, राहगीरों और रोडवेज कर्मियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन इससे पूर्व रोडवेज कर्मियों ने भी अग्नि गैस का प्रयोग कर आग बुझाने का पूरा प्रयास किया। रोडवेज के फोरमेन ने बताया कि आग वर्कशॉप के गेट के पास भी लग गई थी लेकिन रोडवेज कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझा ली जिससे वर्कशॉप में कोई नुकसान नहीं हुआ। गोदाम मालिक बबलू ने बताया कि गोदाम में लगभग 50 हजार रुपये का सामान रखा था जो आग की चपेट में आकर जलकर नष्ट हो गया।


अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 