बभनजोत:प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस, लगभग 100 गर्भवती की हुई प्रसव पूर्व जांच
अकबर अली की रिपोर्ट।
बभनजोत। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े जोर शोर से मनाया गया ।
गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
यह आयोजन प्रत्येक माह की 9 तारीख को मनाया जाता है । इसी क्रम में बुधवार को सीएचसी केंद्र बभनजोत में कार्यक्रम में गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण संबंधित सेवाएं व खानपान हेतु फल फ्रूट का भी वितरण किया गया । लगभग 100 गर्भवती महिलाओं को को सेवाएं दी गईं और गर्भवती माताओं को जच्चा बच्चा को विशेष रुप से ध्यान रखने की जानकारी दीष कार्यक्रम के संचालन में स्टाफ नर्स प्रतिमा सिंह एचवी विमला सिंह व एएनएम रंजना यादव द्वारा प्रतिमान किया गया ।
केसरी प्रसाद प्रबंधक सीपी बनजोत बीपीएम सनोज सिंह रेखा राय एनम बभनजोत सीएचसी अधीक्षक डॉ अरुण मौर्या द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम गर्भवती माताओं के अत्यधिक जोखिम वाली माताओं हेतु विशेष जीवन रक्षक साबित हो रही है । अधीक्षक ने बताया कि गर्भवती माताओं को केला , सेब , संतरा , कैल्शियम टेबलेट , आयरन टेबलेट , प्रोटीन पाउडर वितरण किया गया ।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 