सपा ही किसानों की सच्ची हितैषी और भाजपा ने किसानों को लूटा: नरेश उत्तम पटेल।

अकबर अली की रिपोर्ट बभनजोत।

UP Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सभी पार्टियों ने अपना पूरा दमखम जनसभाओं के माध्यम से लगा दिया है

यूपी के गोंडा जिले के गौरा विधानसभा में जिस तरह से सपा (Samajwadi party) शुरुवाती दौर में कमजोर दिखाई पड़ रही थी तो वहीं प्रचार प्रसार के अंतिम दौर में गौरा विधानसभा दर्जनों दिग्गज नेताओं ने सपा का दामन थाम कर समाजवादी पार्टी को उससे कहीं ज्यादा मजबूत बना दिया है

राजनीति में अच्छी जानकारी रखने वालों की बात करें तो गौर विधानसभा में सपा (Samajwadi party)के प्रत्याशी संजय विद्यार्थी अब सबसे मजबूत प्रत्याशी नजर आ रहे हैं और अब साइकिल बनाम बीजेपी तथा कांग्रेस के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल सकती है पिछले कुछ दिनों में जिस तरह साइकिल ने वापसी की है उससे विपक्षी दलों की चिंता बढ़ सकती है शुक्रवार को एक बार फिर से गौरा के दिग्गजों के साथ प्रदेश के दिग्गजों का समर्थन भी सपा उम्मीदवार के जनसभा में उमड़ती भीड़ बता रही है कि अब गौरा में साइकिल विपक्ष को जबरदस्त टक्कर देगी

समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा उनके साथ पूर्व मंत्री महबूब अली और राजपाल कश्यप ने विधानसभा गौरा के पिपरा अदाई में सपा के प्रत्यासी संजय विद्यार्थी के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित किया, अपने सम्बोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार जाति धर्म की राजनीति करती है इन्हें किसानों ,मजदूरों व्यापारियों का तनिक भी ख्याल नही है छुट्टा जानवरो की व्यवस्था हमे करना है प्रधानमंत्री मोदी जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी प्रतिदिन अपने झूठ बोलने का तरीका बदलते रहते है इसलिए जनता अब जान गई है और प्रदेश में परिवतर्न चाहती है अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) की सरकार बनने जा रही है बस आप लोगो के आशीर्वाद की जरूरत है । पूर्व मंत्री महबूब अली , एमएलसी डाक्टर राजपाल कश्यप ,जिलाध्यक्ष पप्पू यादव सहित कई वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रईस अहमद ने किया । इस अवसर पर ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिंद्रा प्रसाद शुक्ला ,बाबू राम यादव ,सौम्या पाण्डेय ,बिंदेश्वर प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या ,अमर यादव ,हफीज मलिक ,तुलसीराम राजभर ,उमा शंकर राजभर सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!