सपा सरकार बनने पर गौरा को मिलेगा 100 बेड का आधुनिक सुविधाओं से लैस हास्पिटल: संजय
रिपोर्ट अकबर अली
गौरा गोंडा। विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां अब सिर चढ़कर बोलने लगी हैं अब सभी पार्टियां अपना दमखम दिखाने में जुट गई हैं। गौरा विधानसभा में टिकट बंटवारे के बाद और वर्तमान समय की स्थिति अपने पुराने रंग में नजर आ रही है जिस तरह से सपा में फूट पड़ी थी वर्तमान समय की बात करें तो टिकट के जो दावेदार थे वो अब एक मंच पर आ गये हैं जिससे समाजवादी पार्टी गौरा विधानसभा में डैमेज कंट्रोल करने में सफल नजर आ रही है। लोगों की मानें तो गौरा में त्रिकोणीय मुकाबले की आशंका जताई जा रही है।

सरकार बनने के बाद गौरा विधानसभा में 100 बेड का हास्पिटल बनाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमें गरीब परिवार से होने के नाते तरह-तरह से ट्रोल कर रहे हैं लेकिन उनके मंसूबों पर गौरा की जनता पानी फेरने का काम करेगी उन्होंने कहा कि यह लड़ाई क्षेत्र के तमाम युवाओं बुजुर्गों, और महिलाओं का है जनता बीजेपी और इनके लोगों से ऊब चुकी है विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देगी।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 