गौरा विधानसभा के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी संजय विद्यार्थी के यहां केंद्रीय कार्यालय का जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने किया उदघाटन
रिपोर्ट अकबर अली खोड़ारे।
खोडारे गोण्डा : गौरा विधानसभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय विद्यार्थी के यहां केंद्रीय कार्यालय का उदघाटन मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष सपा पप्पू यादव ने आकर पार्टी कार्यालय का फीता काटकर किया और समाजवादी पार्टी के पक्ष में आशीर्वाद देकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये उपस्थित लोगों से अपील किया तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हुई योजनाओ के बारे में चर्चा किया यह बातें पार्टी कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर कहा ।

उपस्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा रईस अहमद ने भी अपने सम्बोधन में समाजवादी पार्टी की विचारधारा को सुनाकर स्रोता से सपा प्रत्याशी गौरा संजय विद्यार्थी के पक्ष में अमूल्य वोट देने के लिए उपस्थित श्रोता से अपील किया ।गौरा विधानसभा प्रत्याशी सपा संजय विद्यार्थी ने उपस्थित जनता व पदाधिकारीयो का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया ।इस अवसर पर जीतू निषाद ,बब्बू सिंह विशेन ,शकील अहमद ,तुलसी राम राजभर प्रेम नारायण पाठक, रामसनेही प्रधान, पप्पू राजभर, अशोक वर्मा, जोखन राजभर, शिव कुमार प्रजापति,सहित हजारो समर्थक व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 