गोंडा:परेड में शामिल होने जा रहे खोडारे पुलिस की गाड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई,एक महिला कांस्टेबल घायल
परेड में शामिल होने जा रहे खोडारे पुलिस की गाड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई एक महिला कांस्टेबल घायल
गोण्डा।घने कोहरे के चलते खोडारे पुलिस की गाड़ी मसकनवां- मनकापुर रोड पर गडरही के पास गन्ना लदी खडी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई एक महिला कांस्टेबल के सर में आई चोट गोण्डा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है सभी पुलिस कर्मी परेड में शामिल होने गोण्डा पुलिस लाइन जा रहे थे।
बताते चले खोडारे थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह पुलिस कर्मियों सहित भोर में लगभग पांच बजे एसपी के परेड में शामिल होने पुलिस लाइन जा रहे थे कि मसकनवां-मनकापुर रोड छपिया थाना क्षेत्र के गडरही के पास सड़क पर खडी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से घने कोहरे के कारण जा टकराई लेकिन कोहरे के कारण पुलिस वाहन ज्यादा स्पीड में न होने के चलते उसमें सवार सभी पुलिस कर्मियों को हल्की चोटे आई वही महिला कांस्टेबल कंचन वर्मा के सिर में ज्यादा चोट लगने के कारण तत्काल थाना प्रभारी खोडारे ने डायल 112 व छपिया पुलिस को बताया मौके पर पहुंची छपिया ने महिला कांस्टेबल कंचन वर्मा को सीएचसी मनकापुर पहुंचा उसके उपरांत उनको वहां से डाक्टरो ने रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण एक्सीडेंट हुआ है सभी लोग ठीक हैं महिला कांस्टेबल को उपचार के लिए गोंडा के ओएन पांडे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां वह खतरे से बाहर है।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 
