बभनजोत।शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ा बहुत मिली राहत
बभनजोत।शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ा बहुत मिली राहत
रिपोर्ट अब्दुल जावेद बभनजोत।
बभनजोत गोंडा। पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से हल्का फुल्का राहत मिली।कई दिनों के बाद शुक्रवार को सूर्योदय के साथ ही धूप निकली। धूप निकलते ही लोग अपने-अपने घरों से निकलकर धूप का आनंद लिया। दोपहर में धूप में हल्की गर्मी रहने से लोगों ने स्वेटर आदि गर्म कपड़े हटाकर शरीर में धूप लगाया। लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने से मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षी को भी राहत मिली। कई दिनों के बाद किसान अपने अपने मवेशी को धूप सेकने के लिए बाहर निकाले। लगातार कड़ाके की सर्दी पड़ने एवं हवा चलने के कारण मनुष्य के साथ-साथ मवेशी भी घरों में दुबके थे।
ठंड लगने के डर से किसान मवेशी को घर से बाहर नहीं निकाल रहे थे। धूप निकलने पर लोगों ने अपने अपने कपड़े एवं अनाज को भी सुखाया। वैसे शाम होते ही फिर हवा चलने लगी एवं ठंड का सितम शुरू हो गया। जिससे लोग घरों में दुबक ने को मजबूर हो गए थे

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 