लखनऊ:मुख्यमंत्री योग बोले करोना महामारी की हार निश्चित, 24 करोड़ करोना टीके की डोज लगवाने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
लखनऊ:मुख्यमंत्री योग बोले करोना महामारी की हार निश्चित, 24 करोड़ करोना टीके की डोज लगवाने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
लखनऊ:मुख्यमंत्री योग बोले करोना महामारी की हार निश्चित, 24 करोड़ करोना टीके की डोज लगवाने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 24 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है साथ ही 9 करोड़ 72 लाख से अधिक सैम्पल की जांच भी हो चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण है।

हमारे स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन और जिन्होंने उत्साह के साथ टीकाकवर लिया उन सभी का अभिनंदन है। अब कोराना की हार निश्चित है।प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 96 प्रतिशत से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। 62 प्रतिशत से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। विगत दिवस तक 15-17 आयु वर्ग के लगभग 48 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 45 प्रतिशत से अधिक पात्र लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है। अब हम औसतन 25 लाख लोगों को हर दिन टीकाकवर दे रहे हैं, इस क्षमता को बढ़ाकर 30 लाख दैनिक किया जाए। टीकाकरण में धीमी गति वाले जिलों से संवाद बनाएं।
यहां विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है। 24 घंटों में 02 लाख 47 हजार 845 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 18,554 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी अवधि में 19,328 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की 97 हजार 329 है। यह संक्रमण वायरल फीवर की तरह है। अतः इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरते जाएं।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 23 जनवरी को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी तैयारियों की परख कर ली जाए। यदि कोई कोविड पॉजिटिव अभ्यर्थी परीक्षा देने का इच्छुक है तो उसके लिए पृथक कक्ष की व्यवस्था दी जाए।

गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन
गोंडा: जन समस्याओं को लेकर सपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी 