उत्तर प्रदेश : छह हजार रुपये के जाली नोट बरामद, एसी मिस्त्री गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश : छह हजार रुपये के जाली नोट बरामद, एसी मिस्त्री गिरफ्तार
शाहजहांपुर / जिला पुलिस ने एयर कंडीशन मशीन की मरम्मत का काम करने वाले मिस्त्री के पास से छह हजार रूपए के जाली नोट बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांट थाना पुलिस चुनाव के मद्देनजर वाहनों की तलाशी का अभियान चला रही है। इसी दौरान जसवंतपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देख उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से 100-100 रुपये के नोट में छह हजार रुपये के जाली नोट मिले।
आरोपी तालिब से हुई पूछताछ के आधार पर अधिकारी ने बताया कि कांट कस्बे का रहने वाला तालिब एसी मरम्मत का काम करता है। मशीन के कलपुर्जे लाने के लिए वह अकसर निजी बसों से दिल्ली आता-जाता रहता है। इसी दौरान तालिब की जान पहचान बस परिचालक समसुद्दीन से हुई, जिसने उसे आठ हजार रूपये में 20 हजार रूपये के नकली नोट उसे दिए।
कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया जिसने उसे बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 