गोंडा।रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सोशल मीडिया पर अपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो/मीडिया सेल को दिये थे।
दिनांक 13.01.2022 को सोशल मीडिया पर यह संज्ञान आया कि एक व्यक्ति शिवम तिवारी पिस्टल के साथ अपना फोटो वायरल/प्रदर्शित किया है। जिसपर थाना खरगूपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तथाकथित पिस्टल बरामद की गयी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह पिस्टल लाइटर के रूप में कार्य करती है तथा मेरे द्वारा लोगो में रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. शिवम तिवारी पुत्र तरूण कुमार तिवारी नि0 तमहीपुरवा गौनरिया थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 किशोर पासवान मय टीम।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 