मेरठ।आंगनबाडी कार्यकत्र्रियो के सम्मेलन का एलईडी वैन के माध्यम से हुआ सजीव प्रसारण
मुख्यमंत्री योगी ने किया आंगनबाडी कार्यकत्र्रियो को सम्मानित, एएए के कार्यों को सराहा
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 162 आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण
आंगनबाडी कार्यकत्र्रियो के सम्मेलन का एलईडी वैन के माध्यम से हुआ सजीव प्रसारण
ब्यूरो रिपोर्ट मेरठ।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आंगनबाडी कार्यकत्र्रियों, मिनी आंगनबाडी कार्यकत्र्रियों एवं सहायिकाओ के सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमंे कोविड-19 के दौरान महत्वपूर्ण कार्य करने वाली आंगनबाडी कार्यकत्रियों को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया तथा प्रदेश में 162 आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बाल विकास परियोजना शहर, केसरगंज मेरठ में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में 250 आंगनबाडी कार्यकत्री व सहायिकाएं उपस्थित रही।
जनपद के समस्त 12 बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाडी कार्यकत्र्रियों तथा सहायिकाओ द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में कार्यरत समस्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों व सहायिकाओ को कोरोना काल में एएए-आशा, आंगनबाडी तथा एएनएम के साथ मिलकर उत्कृष्ठ कार्य करने के उपलक्ष्य में सराहा गया तथा आने वाले समय में भी ग्रामीण क्षेत्रो में निगरानी समिति के माध्यम से जनता को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अपने संवाद में आंगनबाडी कार्यकत्री के द्वारा समाज में महिला किशोरी बालिका तथा बच्चो के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी चक्रवीर सिंह एवं समस्त मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 