छापा मारने गई टीम की पैसे देखकर होश उड़ गए। सपा के करीबी इत्र व्यापारी ने दीवारों में चुनवा रखे थे नोटों के बंडल, देखें तस्वीरें
इतना पैसा की छापा मारने गई टीम के होश उड़गए, सपा के करीबी इत्र व्यापारी ने दीवारों में चुनवा रखे थे नोटों के बंडल, देखें तस्वीरें
लखनऊ. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अवैध धन को ज़ब्त करने के लिए आयकर विभाग सक्रिय है। कर चोरी की संभावनाओं के बीच जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशक टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन की फैक्ट्री, ऑफिस, पेट्रोल पंप, कोल्ड स्टोर व घर पर छापेमारी की है। इस दौरान छापेमारी करने गई टीम को पीयूष जैन के विभिन्न ठिकानों से 150 करोड़ रुपए की कर चोरी के सबूत मिले हैं।
पैसा ही पैसा

इस दौरान जो दस्तावेज टीम को हाथ लगे हैं उससे यह प्रतीत हो रहा है कि पीयूष जैन ने फर्जी कंपनियों की मदद से 100 करोड़ रुपए बैंक से लोन लिया है। छापेमारी करने पहुंची टीम को विभिन्न ठिकानों से करोड़ों रुपए मिले हैं। इस अवैध धन को पीयूष जैन ने अपने घर के कमरे के कबर्ड में बंडल बनाकर छिपा रखते थे। एक साथ इतना कैश देखकर छापेमारी करने पहुंची टीम के भी होश उड़ गए। जीएसटी की टीम ने मुंबई, गुजरात, कन्नौज, कानपुर स्थित पीयूष जैन के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान पीयूष जैन के यहां से इतना कैस मिला है कि उसे गिनने के लिए जीएसटी की टीम को पैसे गिनने वाली मशीन को मंगाना पड़ा।
सपा के कई नेताओं का करीबी है जैन

जैन को समाजवादी पार्टी के कई नेताओं का करीबी बताया जा रहा है। बीते दिनों पीयूष जैन ने समाजवादी इत्र लांच किया था लॉन्चिंग के दौरान अखिलेश यादव कार्यक्रम में पहुंचे थे। उस दौरान बताया गया था कि समाजवादी इत्र को बनाने में 22 तरह के फूलों का प्रयोग किया जाता है। इसकी खुशबू देश ही नहीं विदेशों तक फैलेगी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी एमएलसी पंपी जैन भी मौजूद थे।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 