खोड़ारे गोंडा।पुआल से मचान में लगी आग से जलकर किसान की मौत
अब्दुल जावेद।(बभनजोत गोंडा)
खोड़ारे गोंडा। बैजपुर डड़ेवा गांव में खेत की रखवाली करने गया एक किसान खेत में बनी मचान पर सो रहा था । मचान के नीचे उसने अलाव जला रखा था । अलाव से मचान के पुआल में आग पकड़ ली । आग की लपटें मचान तक फैल गई । जिससे किसान गंभीर रूप से झुलस गया । उसे जिला अस्पताल लाया गया । जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । थाना खोड़ारे क्षेत्र के बैजपुर गांव के मजरे डड़ेवा का रहने वालना महादेव ( 60 ) खेत में फसल की रखवाली करने गुरुवार की रात गया था । वहां खेत में बनी मचान के नीचे उसने अलाव जला ली और बैठकर तापता रहा था । कुछ देर बाद वह मचान पर सोने चला गया । इसी बीच अलाव की आग मचान तक फैल गई । जिससे मचान में भी आग लग गई । महादेव आग से गंभीर रूप से झुलस गया । उसे जिला अस्पताल लाया गया । जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । पूर्व प्रधान ओंकार गुप्ता ने बताया कि मचान बहुत नीचा था , उसके नीचे पुआल रखे हुए थे । जिसके कारण आग मचान में लग गई ।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 