कल गौरा विधानसभा में महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी,पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय सहित एमएलसी व सपा जिला अध्यक्ष पहुंचकर दिखाएंगे अपना दमखम
सोमवार को गौरा विधानसभा में महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आज़मी,पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय सहित एमएलसी व सपा जिला अध्यक्ष पहुंचकर दिखाएंगे अपना दमखम
सपा नेता अब्दुल कलाम मलिक के आवास पर करेंगे प्रेस मीटिंग
गौरा चौकी गोंडा। जावेद मजीद
राजधानी लखनऊ से जुड़े गोंडा जिले में जिस तरह पिछले चुनाव में भाजपाईयो ने अपना किला स्थापित किया था।वही इस बार बीजेपी का किला ढहते हुऐ दिखाई पड़ रहा है।बीजेपी सहित अन्य पार्टी के कद्दावर नेता समाजवादी पार्टी में अपने हजारों समर्थको के साथ सपा में शामिल हो रहे हैं। इसी लहर को धार देने के लिए महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एंव विधायक अबू आसिम आज़मी,पूर्व मंत्री तेज तर्रार नेता तेज नारायण पांडे,सपा ज़िला अध्यक्ष गोन्डा आनन्द स्वरुप,एमएलसी महफ़ूज खां, क़मरुद्दीन चेयरमैन गोन्डा व अन्य समाजवादी पदाधिकारयो का आगमन सोमवार 13 दिसंबर को शाम 3:30 बजे गौराविधानसभा स्थित राघव बस्ती सपा नेता अब्दुल कलाम मलिक के आवास पर है।उक्त जानकारी सपा नेता अब्दुल हफीज मलिक ने दी।उन्होंने बताया कि आगमन की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है।वहीं दूरभाष से बात करने पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ने बताया कि लोग अब परिवर्तन चाहते हैं।जिसके लिए हम सभी एकजुट होकर जनता के बीच जाकर सपा सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे तथा उन्हें एक विकासपुरुष को पुनः सत्ता में लाने के लिए आह्वान करेंगे।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 