पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने गुमशुदा बालिकाओं/महिलाओं की शीघ्र बरामदगी के संबंध में उनके परिजनों व विवेचकों के साथ की गोष्ठी
पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने गुमशुदा बालिकाओं/महिलाओं की शीघ्र बरामदगी के संबंध में उनके परिजनों व विवेचकों के साथ की गोष्ठी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश, वादी/परिजनों को दिलाया शीघ्र बरामदगी का भरोसा
गोंडा उत्तर प्रदेश।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय सभागार में ऐसे गुमशुदा बालिकाओं/महिलाओं जिनकी अब तक बरामदगी नही हो सकी है, के संबंध में पंजीकृत मुकदमों के बारे में गुमशुदा बालिकाओं/महिलाओं के परिजनो व संबंधित विवेचको के साथ गोष्ठी कर बरामदगी के संबंध में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक गुमशुदा बालिकाओं/महिलाओं के सम्बन्ध में उनके परिजनों व विवेचको से वार्ता की तथा परिजनों द्वारा दिये गये संकेत के आधार पर विवेचको को अग्रिम कार्यवाही करते हुए बरामदगी के निर्देश दिये। साथ ही सभी वादियों को उनके बालिकाओं/ महिलाओं की शीघ्र बरामदगी करने का भरोसा भी दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि विवेचकगण प्रत्येक मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए गुमशुदा बालिकाओं/महिलाओं की शीघ्र बरामदगी करें। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम को भी विवेचको के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए प्राप्त गोपनीय सूचनाओं/सूत्रों के अनुसार लगातार मॉनिटरिंग करते बालकों/महिलाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, सर्विलांस प्रभारी संतोष कुमार सिंह तथा संबंधित विवेचकगण व मुकदमों के वादी/परिजन उपस्थित रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 
