अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत (गोंडा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा 301 गौरा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता एवं बभनजोत तृतीय जिला पंचायत सदस्य अमर यादव के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना की कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा अखिलेश यादव के चित्र को केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अब्दुल सलाम, भोला यादव, मोहम्मद फारुक, ताज मोहम्मद, अन्नू यादव, प्रिंस यादव, सचिन यादव, मोहम्मद सगीर, विकास वर्मा, राजकुमार कनौजिया, अजय यादव, राधेश्याम, दुर्गेश कनौजिया, कन्हैया चौहान, अरुण चौहान, संदीप कनौजिया, विजय कनौजिया, बनारसी गुप्ता, मोहम्मद हकीम, अल्तमश सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 