गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गौरा/गोंडा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। गौरा विधानसभा क्षेत्र में सादुल्लानगर-मनकापुर मार्ग से अमघटी पंचायत भवन होते हुए रमईपुर तक बनने वाले संपर्क मार्ग का शुभारंभ विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया।
जानकारी के अनुसार, 2950 मीटर लंबी इस संपर्क सड़क के निर्माण पर लगभग 188 लाख रुपये की लागत आएगी। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से अमघटी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह सड़क क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला मंत्री जितेंद्र नाथ पाण्डेय, जे.पी. मिश्रा, अवर अभियंता रंजीत बहादुर प्रजापति, सुरेश तिवारी, भगवानदीन मिश्रा, राम प्रकाश तिवारी, संतोष मिश्रा, घनश्याम तिवारी, राजेश दुबे, वेद प्रकाश शुक्ला, श्याम नारायन वर्मा, दयाराम मिश्रा, इंद्रदेव मिश्रा, परशुराम पंडित, सुभाष तिवारी, विमलेश शुक्ला, विनोद तिवारी, कृपा शंकर मिश्रा, छांगुर यादव, ज्ञानी राम यादव, के.के. तिवारी, राज कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 