पत्रकारिता दिवस की तैयारियों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक सम्पन्न
गोंडा। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिंचाई डाक बंगले में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 30 मई को संपूर्णानंद टाउन हॉल में आयोजित होने वाले पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए संगठन के सदस्य स्वयं सहयोग करेंगे तथा किसी बाहरी सहयोग की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने की। इस अवसर पर महामंत्री महेंद्र कुमार सहित जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया तथा विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक में संदीप अवस्थी, हरीश गुप्ता, हनीफ सिद्दीकी, कृष्णा शर्मा, नदीम सिद्दीकी, रविन्द्र प्रताप सिंह, यूपी मिश्रा, मनोज सिंह, मनोज वर्मा, दिव्यांश सिंह, उमेश श्रीवास्तव, राम कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह, राकेश चौहान, पंकज सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, सरदार जिंदर सिंह, संजय सिंह, बजरंग त्रिपाठी, आर.सी. पांडे सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
बैठक के समापन पर जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 