अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोण्डा के थाना खोड़ारे क्षेत्र में अवैध बालू खनन रोकने गए एक लेखपाल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार सक्सेना ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पश्चिमी में अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कोटिया पुरवा के पूर्व दिशा में कुछ लोग जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बालू मिट्टी का खनन कर रहे हैं और उसे ट्रैक्टर-ट्रालियों में भर रहे हैं।
सूचना पर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने देखा कि आरोपी किशन कुमार पुत्र उग्रसेन उर्फ मलखू, निवासी घारीघाट, अपनी जेसीबी मशीन (नंबर UP43BT2625) से बालू मिट्टी की खुदाई करवा रहा था। जब लेखपाल ने खनन की अनुमति (परमीशन) मांगी, तो आरोपी और उसके साथी विनोद पुत्र उग्रसेन सहित अन्य अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
बताया गया कि आरोपियों ने लेखपाल का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। लेखपाल ने किसी तरह एक फोटो भी खींची, जिसमें जेसीबी और एक ड्राइवर दिखाई दे रहा है।
आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ मौके से फरार हो गए। पीड़ित लेखपाल ने थाना खोड़ारे में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर संबंधित धाराओं में दो नामजद व चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 