मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:खोड़ारे पुलिस ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
शुक्रवार को गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर जनकल्याण आर्याववैदिक विद्यालय अलीपुर में छात्राओं और महिलाओं से संवाद स्थापित किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों जैसे छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध और एसिड अटैक की रोकथाम करना है। साथ ही, स्कूल न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे “मिशन शक्ति केंद्र” के बारे में भी बताया गया और संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।

सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

उपस्थित लोगों की समस्याओं को जानने के लिए फीडबैक फॉर्म भी भरवाए गए। इस अवसर पर उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला, आरक्षी आदर्श वर्मा, महिला आरक्षी ऋतिका सिंह और महिला आरक्षी वंदना अग्निहोत्री मौजूद रहीं।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 