अल्लीपुर में कांग्रेसियों ने सड़क मरम्मत को लेकर किया प्रदर्शन, गिन्नी नगर-अल्लीपुर मार्ग की जर्जर हालत पर जताया विरोध
बुधवार को गोंडा जिले के विकास खंड बभनजोत के अल्लीपुर बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव व पीसीसी सदस्य अभिषेक तिवारी उर्फ नीरज के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने गिन्नी नगर, चंपानगर, अलीपुर बाजार और आडवा घाट रोड की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिनके कारण हल्की बारिश में भी जल भराव हो जाता है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम भी किया। उन्होंने नायब तहसीलदार मनकापुर और खोडारे थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार को जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। श्री तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे तहसील स्तर पर पुनः विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन में शफीउलहक, बरकतउल्ला, इरफान, हरेंद्र कुमार गुप्ता, विजय वर्मा, रजाई निषाद, भोला पांडे, दिनेश तिवारी, भोला वर्मा, अशोक वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, मैराज, सल्टू, फैयाज, गया प्रसाद यादव, बबलू खान, नेहा कुमारी, विनोद श्रीवास्तव, महमूद, वालीउल्लाह, अखिलेश मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 