मल्हीपुर गांव में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर,
बभनजोत गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में गौकशी की घटना के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। मनकापुर तहसील प्रशासन और छपिया व खोड़ारे थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासन ने बुलडोजर से तीन अस्थाई मकानों को हटाया। पक्का निर्माण करने वालों को नोटिस देकर खाली करने का निर्देश दिया है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। हिंदू संगठनों के लोग व ग्रामीणों ने गौकशी के आरोपियों के अवैध निर्माण को नहीं गिराए जाने का विरोध किया।

इस विरोध के चलते राजस्व विभाग और तहसील प्रशासन की टीम को वापस लौटना पड़ा। मनकापुर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम समाज, नवीन परती और खलिहान की भूमि पर बने अस्थाई निर्माण हटाए गए हैं। पक्के निर्माण के खिलाफ राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय में वाद दायर किया गया है। इन्हें भी जल्द हटाया जाएगा। मालूम हो कि बीते 8 अप्रैल को मल्हीपुर गांव में गौकशी की घटना हुई थी। गौरा से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा मौके पर पहुंचे थे। घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ में और एक आरोपी को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 