गौरा में सपा का पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम: सपा वरिष्ठ नेता मलिक ने कहा संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना जरूरी
अकबर अली, बभनजोत गोंडा। रविवार को गौरा विधानसभा के चंपा नगर चौराहे पर पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक वरिष्ठ नेता हाफिज मलिक रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे जलवत मुद्दों पर चर्चा की गई। हाफिज मलिक जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज के ऊपर जुल्म और ज्यादती भारतीय जनता पार्टी के सरकार में बढ़ गए हैं आज जो अधिकार हमें डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर ने दिया था भारतीय जनता पार्टी एक-एक करके उनको समाप्त करने का काम कर रही है आज पिछड़ों दलितों शोषितों वंचितों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी दृढ़ संकल्पित है और जो समाज में ऊंच नीच एक दूसरे के प्रति विकृत मानसिकता भाजपा द्वारा पैदा की गई है अगर हमारी सरकार 2027 में बनेगी तो उन्हें समाप्त करने का काम साथ ही जातीय जनगणना कर सभी जातियों को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम समाजवादी पार्टी करेगी।

उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे से जोड़ने का आह्वान किया और कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के हितों के लिए कार्य करती रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गौरा विधानसभा के प्रत्येक सेक्टर में पीडीए का आयोजन किया जाएगा।

वहीं गौरा संगठन प्रभारी शिव अखिलेश विश्वकर्मा ने कहा कि आज शोषित वंचित एवं पिछड़ों के हक अधिकार की रक्षा केवल समाजवादी पार्टी कर सकती है प्रभारी बब्बू सोनी ने कहा कि आज महंगाई एवं भ्रष्टाचार से आम जनमानस बेहाल है और सपा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। संचालक मोहनलाल यादव ने किया प्रमुख रूप से छात्र नेता नरेंद्र यादव विजय यादव विक्रम यादव आसिफ खान केडी वर्मा पवन गौतम संतोष राम सिंह विनोद भारती रवि श्रीवास्तव एडवोकेट केदारनाथ पांडे हामिद अली सिद्दीकी आदित्य यादव शशांक यादव रंजीत अरविंद यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 