स्वास्थ्य टीम ने निजी अस्पताल भैरहवा नेत्रालय पर मारा छापा, संचालक को नोटिस देकर मांगा जवाब
बभनजोत, गोंडा। आइजीआरएस पोर्टल पर अवैध हॉस्पिटल संचालित करने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल भैरहवा नेत्रालय पर मारा छापा। छापेमारी के दौरान अस्पताल संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।जिले के ककरघटा निवासी मेराज ने मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा था कि गौरा चौकी बाजार बभनजोत क्षेत्र में अवैध रूप से भैरहवा नेत्रालय के नाम से आंख का अस्पताल संचालित किया जा रहा है।

आरोप लगाया था कि हॉस्पिटल में बिना किसी डॉक्टर के डिप्लोमा धारी स्वास्थ्य कर्मी मरीजों का इलाज कर रहे हैं और आंख की सर्जरी भी कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी किसी मरीज के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। सीएमओ ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत के अधीक्षक को अस्पताल की जांच के निर्देश दिए थे। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर तरुण मौर्या ने टीम के साथ निजी भैरहवा नेत्रालय अस्पताल पर छापेमारी की और अभिलेखों की जांच पड़ताल की और वहां भर्ती मरीजों से पूछताछ की जांच के दौरान संचालक अस्पताल संचालन के संबंध में कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि संचालक को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया
Gonda news: गौरा में 38 करोड़ से बनेगी 16KM लंबी सड़क: विधायक ने शिलान्यास किया 