ग्राम प्रधान ने वितरित किए दीपावली का उपहार
ग्राम प्रधान ने वितरित किए दीपावली का उपहार
बभनजोत गोंडा। अकबर अली
दीप पर्व दीपावली हर्षोल्लास का त्योहार है। सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि गरीबों के घरों में भी दीप जले और दीपावली पर कोई भी भूखा न रहे। उक्त विचार बकवा दरगाह में समस्त ग्राम वासियों को दीपावली की पूर्व संध्या पर मिठाई वितरित किए तथा आसपास के सैकड़ों जरूरतमंदों में मिठाई,मोमबत्ती, लाई आदि वितरित करने के दौरान ग्राम प्रधान फकीरे ने व्यक्त किया। उन्होंने संपन्न वर्ग का आह्वान किया कि जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई भी पुण्य नहीं है। हर संपन्न व्यक्ति को चाहिए कि गरीबों के घरों में भी दीपावली पर रोशनी करें और कोई भी भूखा न रहे। इस कार्यक्रम में बकवा दरगाह ग्राम पंचायत के तमाम सदस्य व गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 