Babhanjot: क्लीनिक के चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने काटा हंगामा
बभनजोत गोंडा। गोंडा जिले के बभनजोत ब्लाक क्षेत्र के अल्लीपुर बाजार में स्थित सेवा हेल्थ केयर एवं जच्चा बच्चा केंद्र के चिकित्सकों के लापरवाही के चलते जच्चा बच्चा की मौत हो गई है। इस पर परिवार के लोगों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बुधवार रात करीब 9 बजे हंगामा खड़ा कर दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशा 30 वर्षीय पत्नी लाल यादव निवासी पिपरी बलरामपुर गर्भवती थी अपने मायके अल्लीपुर में रह रही थी मंगलवार की रात अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने इसी अस्पताल में रात करीब 12 बजे भर्ती कर दिया। अस्पताल संचालक द्वारा उसे लगभग 12 घंटे तक भर्ती रखने के बाद जब प्रसव पीड़िता आशा की हालत बिगड़ गयी तो डाक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आशा की गंभीर हालत देखकर परिजन उसे गौरा चौकी में एक निजी अस्पताल पर ले गए जहां जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सेवा हेल्थ केयर एवं जच्चा बच्चा केंद्र अल्लीपुर में रात को हंगामा खड़ा कर दिया वही मौजूद लोगों के समझाने बुझाने पर घर चले गए। महिला के चाचा संजय यादव ने बताया कि उसके पास लगभग चार वर्ष की एक लड़की भी है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर तरुण मौर्या ने इस संबंध में बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर के कार्रवाई की जाएगी।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 