UP IPS transfer: उत्तर प्रदेश में IPS का तबादला, अंकित मित्तल बने गोंडा के पुलिस अधीक्षक
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को हटाकर आईपीएस अंकित मित्तल (IPS Ankit Mittal) को तैनाती दी गई है।उत्तर प्रदेश में मंगलवार को दो ट्रांसफर हुए हैं।
आईपीएस अंकित मित्तल (IPS Ankit Mittal) सेनानायक आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली में तैनात थे
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर हटा दिया गया है। आकाश तोमर की जगह पर आईपीएस अंकित मित्तल (IPS Ankit Mittal) को तैनात किया गया है।आईपीएस अंकित मित्तल सेनानायक आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली में तैनात थे।
8वीं पीएसी वाहिनी में तैनात रहे अंकित मित्तल को हटाकर गोण्डा भेजा गया है

गोण्डा जिले में करीब एक वर्ष से ज्यादा समय व्यतीत होने पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर का तबादला कर दिया गया उनकी जगह अब जिले की कमान अंकित मित्तल को सौंपी गई है। बता दें कि 8वीं पी ए सी वाहिनी में तैनात रहे अंकित मित्तल को हटाकर गोण्डा भेजा गया है तो उनकी जगह आई पी एस अधिकारी आकाश तोमर को इसी पद पर बरेली भेजा गया है।
इससे पहले हुई थी एसपी और एसएसपी की अदला बदली
इसके पहले सोमवार को एटा और फतेहपुर के एसपी और एसएसपी की अदला बदली की गई थी। फतेहपुर के एसपी राजेश कुमार सिंह को एटा का एसएसपी बनाया गया था जबकि एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 