कोल्हुई गरीब प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी ने स्मार्ट टीवी और डेस्क बेंच का किया उद्घाटन
कोल्हुई गरीब प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी ने स्मार्ट टीवी और डेस्क बेंच का किया उद्घाटन
अशफाक आलम, बभनजोत गोंडा
शिक्षा क्षेत्र बभनजोत के प्राथमिक विद्यालय बड़काडीह (कोल्हुईगरीब) में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी लवकुश कुमार के द्वारा स्मार्ट टीवी और डेक्स बेंच का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने उद्घाटन से पहले बच्चों से किताबें पढ़वाकर उनके शैक्षिक स्तर की जांच भी की ।बच्चों से वार्तालाप करके हुए उन्होंने शिक्षा के महत्त्व के बारे में भी बताया।
इस मौके पर एआरपी रामविलास वर्मा ,इं. प्रधानाध्यापक मोहम्मद अनीस,सहायक अध्यापक मतीउल्लाह , राजेश कुमार वर्मा, शिक्षामित्र श्रीमती तक़दीरुन्निशा कुरैशी व आँगनवाड़ी के समस्त स्टॉफ व अन्य लोग उपस्थित रहे।

गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन
गोंडा: जन समस्याओं को लेकर सपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी 