Gonda: मसकनवा में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न
मसकनवा, गोंडा एपीटी न्यूज़। विकास खण्ड छपिया क्षेत्र के सुनील कुमार मेमोरियल इंटर कालेज नरैचा में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद चंचल एवं क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा व राघवेंद्र ओझा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गौरा विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आज देश प्रत्येक क्षेत्र में विकास की कगार पर विकसित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से देश की आम जनता लाभान्वित हो रही है। तो प्रदेश सरकार के द्वारा तमाम जनहित योजना लागू की गई जिसका लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है।मुख्य अतिथियों ने भी पार्टी के विचाराधारा के बारे में बताया।

इस मौके पर जसवंत सिंह, दिनेश शुक्ला, बृजेश सिंह, विनीत सिंह, भूपेश मिश्रा, वी डी पाठक, रामचंद्र वर्मा, विश्वनाथ पाठक, सुनील वर्मा, राम लाल यादव, शिव प्रसाद प्रजापति, सालिकराम , जंक्शन तिवारी, दुर्गा शर्मा, वीरेंद्र वर्मा, वासुदेव मौर्या, तुलसीराम यादव, रोहित भारती, राम बहादुर वर्मा सहित कार्यसमिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 