Gonda: वैवाहिक समारोह में नेग मांगने गए किन्नर की पिटाई से भड़के दर्जनों किन्नरों ने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, लगाया जाम
गोंडा। वैवाहिक समारोह में नेग मांगने गए किन्नर की पिटाई से भड़के दर्जनों किन्नरों ने अपने साथी के समर्थन में शुक्रवार को तरबगंज थाने के गेट पर जमकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे किन्नरों ने थाने के सामने रखा बैरियर उलट दिया और नवाबगंज करनैलगंज मार्ग पर जाम लगाते हुए निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया।
किन्नरों के प्रदर्शन और हंगामें के सामने तरबगंज पुलिस असहाय नजर आई। सूचना पर पहुंची सीओ संसार सिंह राठी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर किसी तरह किन्नरों को समझाया और जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया। सीओ के समझाने पर किन्नरों ने सडक तो छोड़ दी लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह थाने पर जमें हैं।तरबगंज थाना क्षेत्र के पांडे दुर्जनपुर दुर्गागंज के रहने वाले एक यादव परिवार में गुरुवार को वैवाहिक समारोह था।
वैवाहिक समारोह के लिए गांव में बारात आई थी।इस वैवाहिक कार्यक्रम के मौके पर परसपुर के जालिमपुरवा गांव की रहने वाली किन्नर करीना अपने साथियों के संग शुक्रवार की सुबह बधाई लेने के लिए बारात में गई थी। आरोप है कि बारातियों में शामिल कुछ युवकों ने मल्लिका नाम की किन्नर की पिटाई कर दी और उसके कान की झुमरी,सोने की चैन व पर्स में रखा छह हजार रुपया छीन लिया। इस पिटाई से मल्लिका किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 