सीओ ने खोड़ारे थाना का किया निरीक्षण।
खोड़ारे गोण्डा। क्षेत्राधिकारी मनकापुर द्वारा खोड़ारे थाने का किया गया अर्धवार्षिक निरिक्षण। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार द्वारा थाना स्थानीय का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । जिसमें अपराध रजिस्टर महिला हेल्पडेस्क आगंतुक रजिस्टर माल खाना मेस सहित थाने में बन रही नवनिर्मित भवन परिसर की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खोड़ारे व थाना स्थानीय पर मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जिन्हें क्षेत्रधिकारी मनकापुर द्वारा आवश्यक हिदायत दिया गया तथा सैनिक सम्मेलन आयोजित कर सभी की समस्याओं को सुना गया एवम उनके निस्तारण हेतु आश्वाशन दिया गया ।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे सुरेश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय, उपनिरीक्षक प्रेमानंद, रामधारी दिनकर, रामकेश चौधरी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, छात्रधारी पाल, कांस्टेबल जनार्दन सिंह, दीपक कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह सहित थाना के महिला तथा पुरुष आरक्षी मौजूद रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 