डुमरियागंज।शोक सभा का हुआ आयोजन, स्वर्गीय नेताजी को दी श्रद्धांजलि
अब्दुल मारूफ। डुमरियागंज सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हजारों की संख्या में पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वहीं इस मौके पर सपा विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के बाद अगर कोई नेता जी के नाम से जाना जाता था तो वह थे मुलायम सिंह यादव। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अपना अभिभावक खो दिया है, लेकिन नेता जी हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता के लिये यह बहुत बड़ा सदमा और दुख का समय है।

मुलायम सिंह यादव हम लोगों के अभिभावक थे। हमारी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि नेताजी की आत्मा को शांति मिले और समाजवादी पार्टी परिवार इस सदमे को बर्दाश्त करे। सपा विधायक के कार्यालय में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की शोक सभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह के चित्र में माल्यार्पण कर पुष्पांजलि करके श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर पूर्व सांसद आलोक तिवारी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पप्पू मलिक, ज़हीर मलिक,मारूफ मलिक,अरशद खान फ़ुजैल अहमद, नजीब, इरफान मिर्ज़ा, हिसबुल्लाह प्रधान,आदि समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी से विधायक सैय्यदा खातून के कार्यालय में शोकसभा आयोजित हुई।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 