तेज रफ्तार वाहन ने चार मासूम बच्चों को रौंदा, दो सगी बहनों समेत तीन की मौत, एक हालत गंभीर
गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के चौरी कस्बे के पास मंगलवार की सुबह स्कूल जा रहे चार मासूम बच्चों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। मरने वाले बच्चों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के माध्यम से जनपद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है।

करनैलगंज कोतवाली के चौरी ग्रामसभा के मजरे सूबेदारपुरवा के रहने वाले रामसागर शुक्ला का बेटा सत्यम (10) व विजय शुक्ला की तीन बेटियां अंशिका(10), तान्वी(07) व मुस्कान(14) प्राथमिक विद्यालय चौरी में पढ़ने थे। मंगलवार की सुबह चारों बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। बच्चे चौरी चौराहे पर पहुंचे ही थे कि दिल्ली नंबर ही एक तेज रफ्तार कार ने चारों मासूमों को रौंद डाला। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे उछलकर सड़क पर दूर जब गिरे।
इस दर्दनाक हादसे में सत्यम, अंशिका व तान्वी की मौके पर मौत हो गई जबकि मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल पहुँचाया गया जहां डाक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। अस दर्दनाक हादसे को देख हर कोई अवाक रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्चों के शवों का पंचनामा कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 