बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,हर संभव मदद के लिये तैयार: विधायक सैयदा खातून
रिपोर्टर/अब्दुल मारूफ। आवाज पब्लिक तक
12 अक्टूबर 2022। डुमरियागंज उत्तर प्रदेश
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर: सपा विधायक सैयदा खातून ने विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। वह बाढ़ प्रभावित गांव में ट्रैक्टर से पहुंची। बच्चों में खाने पीने का सामान वितरण किया। बुधवार को सपा विधायक सैय्यदा खातून ने बाढ़ प्रभावित बाढ़ प्रभावित दर्जनों गांव भरवठिया बाजार, भरवठिया, मुस्तहम, वीरपुर एहतमाली, वीरपुर कोहलवा, पेड़रियाजीत चौराहा, तेतरी, अंडुवा, मन्नीजोत, धनोहरी, धनोहरा, आदि गांव का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात करके राहत सामग्री एवं जरूरी दवाइयों का वितरण किया।

ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करती हुई विधायक सैयदा खातून।
एसडीएम डुमरियागंज से बात करके लापरवाहियों से उन्हें अवगत कराया और राहत कार्य को तेज करने के लिए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से भी बात की। उन्होंने कहा कि मेरी प्रशासन से अपील है कि इस स्थिति से निपटने के लिए जो भी जरूरी है तत्काल प्रभाव से उसका इंतजाम किया जाए। राहत के साथ साथ पुनर्वास कार्य को भी सुनिश्चित किया जाए और जहा भी जरूरी हो इसका पालन किया जाए।

विधायक खाने पीने का सामान वितरण करती हुई
विधायक के संग जहीर मलिक,फुजैल मलिक, मलिक जफर उर्फ पप्पू, जमीरुद्दीन, अजहद, नफीस, मुबाशिर, बढ़नी चाफा नगर पंचायत प्रत्याशी अरशद खान,सूर्य प्रकाश उपाध्याय, बच्चा राम बौद्ध,आदि लोग मौजूद रहे ।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 