गौरा विधायक ने नई रोडवेज बस सेवा का किया शुभारंभ,अल्लीपुर बजार से दिल्ली को चलेगी बस
ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा। आवाज पब्लिक तक।
25 सितंबर 2022। गोण्डा उत्तर प्रदेश।
गौरा गोण्डा: विधानसभा क्षेत्र में आने वाले अलीपुर बाजार में रविवार को गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों संघ अल्लीपुर बाजार से गौरा चौकी बाजार होते हुऐ गोण्डा लखनऊ दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखा कर गौरा विधायक ने बस को रवाना किया।

कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। कार्यक्रम मे उपस्थित श्रोताओं के बीच गौरा विधायक ने अपने सम्बोधन मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बारे में प्रकाश डालते हुऐ उनके बताए हुऐ मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुऐ कहा की जो भी योजनाएँ चलाई जारही है उसका लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। हमारी सरकार द्वारा सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य,शिक्षा मे चहु मुखी विकास हुवा है।
इस अवसर पर विधायक गौरा ने अल्लीपुर बाजार से गोण्डा से लखनऊ होते हुऐ दिल्ली को आने जाने वाले रोडवेज बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग आरएम गोण्डा ने बताया की यह बस की सेवा अल्लीपुर बाजार से प्रतिदिन लगभग 12:00 बजे दिन में रवाना होगी और दूसरे दीन सुबह आनंद बिहार दिल्ली पहुँचेगा इसका किराया आठ सौ छब्बीस रुपए मात्र निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन ओपी श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम मे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल,एडवोकेट श्रवण शुक्ला, शोहरत वर्मा, शिव प्रसाद यादव,आदि ने सम्बोधित किया इस अवसर पर बनारसी गुप्ता प्रधान, ओमकार गुप्ता, विक्रम वर्मा, राम जीत वर्मा,अनिल राजभऱ सहित अधिकांश कार्यकर्ता,व उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारी सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 