गोण्डा में बड़ा हादसा: बिजली का तार टूट कर गिरने से दो सगे भाई सहित तीन की मौत
संवाददाता । आवाज पब्लिक तक।
16 सितंबर 2022। गोण्डा उत्तर प्रदेश।
गोण्डा(करनैलगंज) बिजली के टूटे पड़े तार की चपेट मे आने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कोंचा क़ासिमपुर से जुड़ा है।
शुक्रवार को शाम करीब 7.30 बजे मूसलाधार बारिश के दौरान सड़क किनारे बिजली के टूटे पड़े तार के चपेट में आकर कोंचा क़ासिम निवासी हरिराम के दो पुत्र नितीश कनौजिया(25) व सुमित कनौजिया(20) के साथ गांव के ही राजा सैनी(18) पुत्र सहजराम बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी गांव के समीप सड़क किनारे पड़े तार की चपेट में आकर तीनों झुलस गए।
राहगीरों ने युवकों को तड़पता देख पावर हाउस फोन करके लाइन कटवाया। उसके बाद आनन-फ़नान में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुँचाया। जहां, चिकित्सक डॉ मोहम्मद मुदस्सिर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही तत्काल उपजिलाधिकारी हीरालाल, क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने घटना का जायजा लिया। इंस्पेक्टर वेद प्रकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की कार्यवाही में जुटे थे। वहीं, मृतक के पिता हरिराम व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 