गोंडा। प्रधान के दो चचेरे भाइयों पर हमलावरों ने धारदार हथियार से किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
उमरी बेगमगंज (गोंडा) मंगलवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे दो चचेरे भाइयों पर कार सवार अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर एक को मौत के घाट उतार दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने भी मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिक्सिर में मंगलवार की रात करीब 1 बजे प्रधान राम भान सिंह के भाइयों पर अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें प्रधान के चचेरे भाई बृजेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और सगे भाई कृष्ण भान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर कृष्ण भान की बुजुर्ग मां बाहर निकली तो बेटे को खून में लथपथ देख उनके होश उड़ गए। शोरगुल होने पर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए।

लेकिन सुनसान रात में अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार होने में कामयाब रहे। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रधान राम भान सिंह ने बताया कि चुनाव व अन्य बातों को लेकर गांव के एक-दो लोगों से मनमुटाव चल रहा था लेकिन कोई इतनी बड़ी बात नहीं थी।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 