खोड़ारे: फंदे पर पति तो फर्श पर पत्नी का घर में मिला शव
घरेलू कलह के चलते दंपति के आत्महत्या करने का अंदेशा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
एपीटी न्यूज़ लाइव, खोड़ारे (गोंडा)
हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार जहां हरितालिका तीज त्यौहार पर पत्नी अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत उपवास रखती है और अपने सुखद जीवन की कामना करती हैं। वहीं इस दिन एक ऐसी घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।पूरा मामला खोड़ारे थाना अंतर्गत मकोइया गांव का है जहां घर में पति पत्नी का एक साथ शव मिलने से पूरे गांव व इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक संजीव सिंह (45)पुत्र राजेंद्र प्रताप सिंह का शव फंदे से लटकता मिला, जबकि उसकी पत्नी वंदना सिंह (42) का शव उसी कमरे में फर्श पर पड़ा मिला।जिस कमरे में वारदात हुई उस कमरे का दरवाजा भी अन्दर से बंद मिला।
मृतक के बाबा चंद्रभान सिंह ने बुधवार की सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि शराब पीने का आदी उनका पौत्र संजीव सिंह(45) पुत्र राजेंद्र प्रताप सिंह तथा उसकी पत्नी वंदना सिंह(42) खाना खाकर मंगलवार की रात सोने के लिए घर के दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चले गए थे। रात में किसी बात को लेकर आपस में हुए विवाद के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली है । बुधवार की सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वंदना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनान में स्टाफ नर्स पद पर तैनात थी।
वंदना के दो बच्चे यश (17) व छवि (15) हैं जो कि बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं और सास बलरामपुर में रहती हैं और आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं । लोगों द्वारा घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया इसमें आगे की अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पत्नी की हत्या कर खुद फंदे पर लटकने की चर्चा
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि शराब पीने की वजह से आए दिन पति – पत्नी में विवाद होता था। यह भी चर्चा है। विवाद के दौरान पत्नी की मौत हो गई और इसके घबराहट में संजीव सिंह ने आत्महत्या कर ली। उसे डर था कि वह सुबह परिवार वालों व बच्चों को कैसे अपना मुंह दिखाएंगे।पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहने को तैयार है। खोड़ारे थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि कमरे में सुसाइड लेटर मिला है जिसमें लिखा है कि हम दोनों अपनी इच्छा से प्राण त्याग रहे हैं , दंपति के हस्ताक्षर सुसाइड लेटर पर मिला है ।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 