मनकापुर पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक गोला बारूद किया बरामद,तीन गिरफ्तार

एपीटी न्यूज़ लाइव

गोंडा: पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री बिक्री परिवहन में संलिप्त अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थाना अध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने के आरोप में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 प्लास्टिक बोरा में सुतली गोला, 1 बोरी में 40 किलो पीला पाउडर गंधक, 5 किलो सोर्रा पाउडर, 25 किलो बारूद व 3 बंडल सुनाई बरामद किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में 1 रिजवान पुत्र इस्तीफा निवासी ग्राम भिटौरा,2,किस्मत अली पुत्र अकबर अली निवासी छोटकी करौंदी व सलमान पुत्र समीर निवासी छोटकी करौंदी शामिल हैं।अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!