गौरा चौकी: सपा नेता ने बढ़ौली पुर पंचायत भवन पर किया झंडारोहण
∆ एपीटी न्यूज़ लाइव
गौरा चौकी गोण्डा: सपा नेता नजीर मोहम्मद 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के मौके पर बभनजोत ब्लॉक के ग्राम पंचायत बढ़ौली पुर पंचायत भवन पर झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर झंडारोहण किए राष्ट्रीय गान गाने तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता ने कहा कि जब देश की बात आए समाज की बात आए तो बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और जिस रूप में भी देश सेवा या समाज सेवा कर सकते हैं करना चाहिए जात पात से उठकर हमें हिंदुस्तानी होने पर गर्व करना चाहिए पूरी दुनिया में हिंदुस्तान ही एक वाहिद मुल्क है जहां सभी धर्म और सभी जाति के लोग आपस में मिलकर मोहब्बत के साथ रहते हैं

और अपने अपने धर्म का पालन करते हैं कुछ नफरती ताकते शुरू से ही नफरत फैलाने का काम करती चली आई है और अभी भी कर रही हैं हमें उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए जिस तरह से समस्त भारत वासियों ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाया है नफरत फैलाने वाले लोगों के और उनकी विचारधारा को जोरदार तमाचा लगा है और भविष्य में भी जब कभी देश की बात आएगी तो हम समस्त भारतवासी अपना तन मन धन देश के नाम समर्पित करने के लिए तैयार रहेंगे सपा नेता ने बताया कि वह खुद भी एक संस्था अच्छी सोच फाउंडेशन के नाम से चलाते हैं और उसी के माध्यम से समाज सेवा करने का काम करते हैं
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इरफान सुशील यादव जी रविंद्र पाठक जी राजेंद्र जयसवाल जी वहदुल्ला जी पूर्व प्रधान दबीर हसन और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 