खोड़ारे: पुलिस जवानों ने अमृत महोत्सव को लेकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर निकाली तिरंगा यात्रा
एपीटी न्यूज़ लाइव, अकबर अली
खोड़ारे गोंडा: पुलिस जवानों ने अमृत महोत्सव को लेकर कस्बा के विभिन्न मोहल्लों के मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकाली।
थाना खोडारे प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा व अरुण कुमार राय के नेतृत्व में शुक्रवार को 75 वां आजादी महोत्सव के अवसर पर दर्जनों पुलिस जवानों ने हाथ मे तिरंगा लेकर गाजे बाजे के साथ थाना परिसर से पैदल तिरंगा यात्रा निकाल कर खोड़ारे बाजार होते हुए हनुमान नगर रोड गौरा चौकी बाजार चंद्रदीप रोड मसकनवा रोड सादुल्लाह नगर रोड बभनान रोड होते हुए तिरंगा यात्रा गौरा पुलिस चौकी पर समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान डीजे पर आजादी की धुन पर हाथ मे तिरंगा लिए भारी संख्या में पुलिस जवानो का देश भक्ति का जज्बा लोगों को देश के प्रति जागरूक होने का संदेश दे रहा था।


गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 