नवाबगंज। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन साजन के घर ना जाकर पहुंची परीक्षा केंद्र, पहले शिक्षा फिर साजन को दिया प्यार
नवाबगंज गोण्डा। जहां लोग रिश्ते और पैसे को वरीयता देते हैं और शिक्षा को तीसरे पायदान पर रखते हैं। जरा सी शक्ति होने पर छात्र परीक्षा ही छोड़ देते हैं। इस मिथक को तोड़ते हुए बुलंद हौसलें के साथ एक दुल्हन ने शिक्षा को वरीयता देते हुए अपनी नंद के साथ शादी की लिवास में परीक्षा केंद्र पहुंच गई। विद्यालय के प्रबंधन समिति के शाबान अली हनफी और मोहम्मद रफीक, सोनू सहित दर्जनों परीक्षार्थियों ने छात्रा बनी दुल्हन को विदाई जोड़े में देखकर सभी परीक्षार्थियों ने दुल्हन के बुलंद हौसले का स्वागत किया।परीक्षार्थी दुल्हन निशा यादव पत्नी बाबूराम यादव ग्राम मूडाडीहा पोस्ट शंकरपुर जिला बस्ती ने कहा कि शिक्षा स्वयं और समाज सुधारने का एक बेहतरीन जरिया है।

इसलिए सभी लोगों को शिक्षा ग्रहण करते हुए सभी जटिल बाधाओं को तोड़कर परीक्षा में अवश्य शामिल होना चाहिए। ज्ञात हो कि निशा यादव पुत्री रामदेव यादव शंकरपुर जिला बस्ती की निवासी है। जो एस0 एम8 आई0 महिला महाविद्यालय नवाबगंज गोंडा की बीए द्वितीय वर्ष की संस्थागत छात्रा रही है। समाजशास्त्र की द्वितीय पाली की परीक्षा में पहुंची। छात्रा की शादी बस्ती जनपद के सिरौली गांव के बाबूराम पुत्र रामदेव के साथ हुई है। सात फेरे लेने के बाद साजन के घर न जाकर छात्रा सीधे परीक्षा केंद्र पहुंच गई। जहां दुल्हन का सभी लोगों ने स्वागत किया।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 