बभनजोत: रामविलास अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने अब्दुल रकीब
अकबर अली बभनजोत।
बभनजोत गोण्डा :उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन विकास खण्ड बभनजोत इकाई का बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर खान में नागेंद्र पांडेय निर्वाचन अधिकारी के देख रेख में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता सेवा निवृत्त अध्यापक राम गूदर ने किया अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष संयुक्त मंत्री एकाउंटेंट ऑडिटर पद के लिए एक एक नामांकन पत्र प्राप्त हुए जबकि मंत्री पद के लिये मो0 खालिद रज़ा बेग व वेद प्रकाश वर्मा के दो नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

अध्यक्ष पद पर राम विलास वर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अब्दुल रकीब कोषा अध्यक्ष पद पर सुंदर लाल व संयुक्त मंत्री पद पर संजय कुमार वर्मा एकाउंटेंट पद पर विपिन पटेल व ऑडिटर पद पर विष्णु प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा मंत्री पद के लिए मतदान हुआ जिसमें मो0 खालिद रज़ा बेग निर्वाचित हुए उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद कुमार त्रिपाठी जिला अध्यक्ष एंव विशिष्ट अतिथि के रूप में अफसर हसन व जावेद कमर जनपदीय संगठन मंत्री व विकास खंड के शिक्षक एंव शिक्षिकायें उपस्थित रही

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 