खोड़ारे। नरहरपुर निवासी युवक का सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिवार में छाया मातम
अकबर अली खोड़ारे।
खोड़ारे गोंडा। खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरहर पुर निवासी तीन युवक एक ही बाइक पे सवार होकर जा रहे थे बस्ती सड़क दुर्घटना में एक की हुई मौत। दो को आई हल्की-फुल्की चोटें। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार देर शाम एक ही बाइक पर सौरभ श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव,तीनो लोग बस्ती जा रहे थे कि अचानक बाइक सल्टौआ बाजार के पास अनियंत्रित होने के कारण एक पेड़ से टकरा गई जिसमें बाइक चला रहे सौरभ श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय चंद्र गोपाल श्रीवास्तव के सर में काफी चोटें आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हम दोनों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ बस्ती ले गए जहां डॉक्टरों ने सौरभ श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। और हम दोनों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

मंगलवार को सुबह में सौरभ श्रीवास्तव के शव को सुनील श्रीवास्तव, विजय प्रकाश, ने प्राइवेट गाड़ी से ग्राम पंचायत नरहरपुर थाना खोड़ारे जनपद गोंडा लेकर आए। शव को देखकर गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में रो रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि सौरभ श्रीवास्तव की अभी 2 साल पहले ही शादी हुई थी। जिसे 4 महीने का वीर श्रीवास्तव एक बेटा है।ग्रामीणों की सूचना पर खोड़ारे पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार वर्मा मय फोर्स के साथ पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला पर भेज दिए। इस बाबत थाना प्रभारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 