गोंडा। भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने राज ठाकरे को दी धमकी, कहा-अयोध्या में घुसने नहीं दूंगा
गोंडा। भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह शरण सिंह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( मनसे ) के प्रमुख राज ठाकरे को धमकी दी है कि वे उन्हें अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं देंगे । अयोध्या आने से पहले राज ठाकरे को सभी उत्तर भारतीयों के साथ माफी मांगनी होगी । सांसद ने यह बातें ट्वीट की है । राज ठाकरे ने 5 जून को अयोध्या में रामलला दर्शन करने का ऐलान किया है । बृजभूषण सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बहराइच में कैसरगंज सीट से सांसद हैं ।
सांसद बोले- सीएम को भी मुलाकात नहीं करनी चाहिए

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद से राजनीतिक चर्चा में आए राज ठाकरे ने 5 जून को अयोध्या आने का ऐलान किया है । बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में राज ठाकरे को भारतीय जनता पार्टी के समर्थक के रूप में पेश किया जा रहा है । बता दें कि मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से उत्तर भारतीयों , खासकर यूपी के लोगों का विरोध कर राज ठाकरे खासे चर्चा में रहे थे

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 